Pawan Singh Sadia Bulukiya: जीवन, करियर और निजी जीवन की झलक

भोजपुरी सिनेमा की दुनिया में Pawan Singh Sadia Bulukiya अपने नाम से फेमस हैं जिन्होंने मेहनत और लगन से एक अलग मुकाम हासिल कर लिया है। “लॉलीपॉप लागेलू” जैसे फेमस गानों से लेकर बड़े पर्दे पर शानदार एक्शन फिल्मों तक, पवन सिंह ने दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। यहाँ  हम आपको उनके जीवन, करियर और निजी जिंदगी से जुडी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं।

कैसा रहा उनका शुरुवाती जीवन और शिक्षा

Pawan Singh का जन्म बिहार के आरा जिले के जोकहरी गांव में 5 जनवरी 1986 को हुआ था। बचपन से ही उनको सुर और संगीत में अधिक रुचि थी। अपने पारिवारिक माहौल में ही पवन सिंह ने गायकी की शिक्षा प्राप्त की। उनका सपना था कि वो अपनी आवाज़ से पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाएं, और उन्होंने इसे कर दिखाया।

संगीत में पवन सिंह के करियर की शुरुआत

Pawan Singh ने अपने संगीत के करियर की शुरुआत 1997 में एल्बम “ओढनीया वाला” से की । लकिन उनको अपनी असली पहचान 2008 में रिलीज हुए गाने “लॉलीपॉप लागेलू” गाने से मिली। यह गाना न केवल भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी वायरल हुआ था , इस गाने ने पवन सिंह को भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री का सुपरस्टार बना दिया था। इसके बाद उन्होंने कई हिट एल्बम और सिंगल्स पेश किये , जिनमें “चलकता हमरो जवानिया,” “देवरा बड़ा सतावेला,” और “लागे ना मनवा” जैसे गाने फेमस हुए।

Pawan Singh का फिल्मी करियर

संगीत की दुनिया में सफल होने के बाद पवन सिंह ने अभिनय की ओर कदम उठाया। Pawan Singh ने 2007 में फिल्म “रंगीला बबुआ” से अपनी पहेली फिल्म से करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने अनेक सुपरहिट फिल्में दीं जैसे —

“देवरा बड़ा सतावेला”

“सत्या”

“शेर सिंह”

“क्रैक फाइटर”

“राज तिलक”

इन फिल्मों में पवन सिंह ने एक्शन, रोमांस और इमोशन का शानदार मिश्रण देखने को मिला। वह न सिर्फ एक बेहतरीन गायक हैं, बल्कि एक दमदार अभिनेता के रूप में भी फेमस हुए हैं।

उनका निजी जीवन

Pawan Singh का निजी जीवन अक्सर सुर्खियों में रहता है। उन्होंने साल 2014 में नीलम सिंह से शादी की थी, लेकिन कुछ समय बाद नीलम का निधन हो गया। इसके बाद उन्होंने 2018 में ज्योति सिंह से विवाह किया। निजी जीवन के उतार-चढ़ाव के बावजूद पवन सिंह ने अपने पेशेवर जीवन पर कभी असर नहीं आने दिया और लगातार आगे बढ़ते रहे।

उनको मिले पुरस्कार और उपलब्धियां

Pawan Singh को भोजपुरी सिनेमा में उनके योगदान के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। उनको कई बार भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड्स और दादा साहेब फाल्के भोजपुरी अवॉर्ड से नवाजा गया है।

निष्कर्ष

Pawan Singh आज सिर्फ एक नाम नहीं है, बल्कि एक ब्रांड हैं। जिन्होंने भोजपुरी सिनेमा को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। उनकी कहानी इस बात का उदाहरण है कि अगर जुनून और मेहनत हो, तो कोई भी व्यक्ति अपनी मंज़िल को पा सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top