India–Pakistan Final, Asia Cup 2025: भारत और पाकिस्तान की टीमें सीमित ओवरों के टूर्नामेंटों के फ़ाइनल में 5 मौकों पर आमने-सामने आई हैं, जहां प्रतियोगिता में 5 से ज़्यादा देश शामिल थे। भारत ने इनमें जीत हासिल की थी 1985 की बेन्सन एंड हेजेस वर्ल्ड चैंपियनशिप और 2007 के उद्घाटन टी20 विश्व कप में।
India vs Pakistan Asia Cup Final 2025
एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए ऐतिहासिक होने वाला है। इस बार पहली बार भारत और पाकिस्तान एशिया कप के फाइनल में आमने-सामने होंगे। 1984 में शुरू हुए इस टूर्नामेंट का यह 17वां एडिशन है। गौरतलब है कि 2016 और 2022 में एशिया कप पहली बार टी20 फॉर्मेट में खेला गया था और मौजूदा सीजन तीसरी बार टी20 में खेला जा रहा है। अब जब पहली बार भारत और पाकिस्तान एशिया कप फाइनल में भिड़ेंगे, तो सभी की निगाहें इस बात पर होंगी कि इतिहास किस टीम के पक्ष में जाता है। आइए जानते हैं कि अब तक दोनों टीमों के बीच हुए फाइनल मुकाबलों का रिकॉर्ड कैसा रहा है।
भारत और पाकिस्तान ने अब तक 5 बार ऐसे सीमित ओवरों के टूर्नामेंटों के फ़ाइनल खेले हैं, जिनमें 5 से अधिक टीमें हिस्सा ले चुकी हैं। इन मुकाबलों में भारत ने दो बार खिताब अपने नाम किया—पहली बार 1985 में बेन्सन एंड हेजेस वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ़ क्रिकेट में और दूसरी बार 2007 के पहले टी20 वर्ल्ड कप में। वहीं पाकिस्तान ने बाकी तीन फ़ाइनल में जीत दर्ज की—1986 और 1994 के ऑस्ट्रेलियन-एशिया कप में तथा 2017 की चैंपियंस ट्रॉफी में। (India Vs Pakistan Asia Cup 2025 Final After 41 Years: Date, Time, Where To Watch)
ये भी पढ़ें- Abhishek Sharma ने दुबई में जड़े लगातार 6 छक्के, Rohit Sharma के ऐतिहासिक रिकॉर्ड की की बराबरी
भारत और पाकिस्तान कितनी बार फाइनल में आमने-सामने हुए हैं? (How many times have India and Pakistan clashed in tournament finals)
साल 1985 में भारत और पाकिस्तान पहली बार किसी बड़े टूर्नामेंट के फाइनल में आमने-सामने आए थे। यह मुकाबला बेन्सन एंड हेजेस वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ क्रिकेट का था, जिसमें भारत ने पाकिस्तान को 8 विकेट से मात देकर ट्रॉफी अपने नाम की थी।
इसके बाद 1986 और 1994 में ऑस्ट्रल-एशिया कप के फाइनल मुकाबलों में पाकिस्तान ने पलटवार किया। 1986 में पाकिस्तान ने भारत को 1 विकेट से हराया, जबकि 1994 में 39 रन से जीत दर्ज कर अपना वर्चस्व दिखाया।
साल | टूर्नामेंट | वेन्यू | परिणाम |
1985 | विश्व चैंपियनशिप | -मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड | भारत ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया |
1986 | ऑस्ट्रेलियन-एशिया कप | शारजाह | पाकिस्तान ने भारत को 1 विकेट से हराया |
1994 | ऑस्ट्रेलियन-एशिया कप | शारजाह | पाकिस्तान ने भारत को 39 रनों से हराया |
2007 | टी-20 विश्व कप | जोहान्सबर्ग | भारत ने पाकिस्तान को 5 रनों से हराया |
2017 | चैंपियंस ट्रॉफी | द ओवल | द ओवल |
साल 2007 का टी-20 वर्ल्ड कप भारतीय क्रिकेट इतिहास का सुनहरा अध्याय साबित हुआ, जब टीम इंडिया ने पहली बार खिताब जीतकर पूरी दुनिया को चौंका दिया।
2007 के टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया था। उस ऐतिहासिक मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 5 रन से हराकर पहला खिताब अपने नाम किया था।
अगर ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो अब तक भारत और पाकिस्तान के बीच कुल 12 फाइनल मुकाबले हुए हैं। इनमें पाकिस्तान को 8 बार जीत मिली है, जबकि भारत सिर्फ 4 बार ही विजेता बन सका है। यही दिखाता है कि फाइनल में पाकिस्तान का पलड़ा भारी रहा है।
भारत और पाकिस्तान जब भी फाइनल में आमने–सामने आए, किसका पलड़ा रहा भारी? (Complete Stats of IND vs PAK Finals)
टूर्नामेंट | विजेता | जीत | वेन्यू | तारीख |
1985 | विश्व चैम्पियनशिप | भारत 8 विकेट से जीता | मेलबर्न | 10 मार्च 1985 |
1986 | ऑस्ट्रेलियन-एशिया कप | पाकिस्तान 1 विकेट से जीता | शारजाह | 18 अप्रैल 1986 |
1991 | 1991 | पाकिस्तान 72 रन से जीता | शारजाह | 25 अक्टूबर 1991 |
1994 | ऑस्ट्रेलियन-एशिया कप | पाकिस्तान 39 रन | शारजाह | 22 अप्रैल 1994 |
1998 | सिल्वर जुबली कप(पहला फ़ाइनल) | भारत 8 विकेट से जीता | ढाका | 14 जनवरी 1998 |
1998 | सिल्वर जुबली कप(दूसरा फ़ाइनल) | पाकिस्तान 6 विकेट जीता | ढाका | 16 जनवरी 1998 |
1998 | सिल्वर जुबली कप (तीसरा फ़ाइनल) | भारत 3 विकेट से जीता | ढाका | 18 जनवरी 1998 |
1999 | पेप्सी कप | पाकिस्तान 123 रन से से जीता | बेंगलुरु | 4 अप्रैल 1999 |
1999 | कोका-कोला कप | पाकिस्तान 8 विकेट से जीता | शारजाह | 16 अप्रैल 1999 |
2007 | आईसीसी विश्व कप टी20 | भारत 5 रन से जीता | जोहान्सबर्ग | 24 सितंबर 2007 |
2008 | किटप्ली कप | पाकिस्तान 25 रन से जीता | ढाका | 14 जून 2008 |
2017 | आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी | पाकिस्तान 158 रन | लंदन | 18 जून 2017 |